Layland · प्राइवेसी

आपकी फ़ाइलें आपकी ही रहती हैं।
यह रहा पूरा ब्योरा।

ज़्यादातर प्राइवेसी पॉलिसी लंबी इसलिए होती हैं कि उनमें बताने को बहुत कुछ होता है। यह ठीक उलटी वजह से छोटी है: ऐप आपके Mac पर फ़ाइलों के नाम और साइज़ पढ़ता है, और उससे बाहर कभी सिर्फ़ दो चीज़ें जाती हैं: लाइसेंस की जाँच, और अगर आप इजाज़त दें, तो अपडेट की जाँच।